Saturday, September 25, 2010

आओ चोर पकड़े...

गणपति बप्पा मोरिया



हमने भी सपरिवार गणपति पूजन किया। मैने बेसन के लड्डू बनाये। मेरे बच्चों को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं। और गणपति बप्पा भी यही पसंद करते हैं। हमने प्रसाद चढ़ाया और अचानक एक लड्डू जो भगवान गणपति के प्रसाद प्याले मे रखा था गायब हो गया। मै आश्चर्य-चकित सोचने लगी क्या कलियुग में भी भगवान आकर इस तरह भोग लगा सकते हैं? किन्तु बहुत ही हँसी आई जब मैने देखा मेरी कामवाली  की बेटी मुह फ़ुलाये बैठी थी। उसका मुह लड्डू की तरह गोल था। और चुपचाप बैठी न खा रही थी न बोल पा रही थी। मुझे देखते ही हँसी आ गई। क्या इससे अच्छा भोग लग सकता था बाबा को?

2 comments:

  1. yah sari srishti bhagawan ka swarup hai wah bibhinn rupo me hm sb ko darshan de rahe hai kam wali ki beti bhi to aadi shakti ka swarup hai
    arganikbhagyoday.blogspot.com

    ReplyDelete

स्वागत है आपका...